उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज से किसानों का भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले आग से किसानों के फसलें जल रहें थे, तो वहीं झमाझम बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने से किसानों का भारी-भरकम नुकसान पहुंचा है। कई एकड़ किसानों का खड़े फसल खेत में मडाई करने के लिए रखा गया गेहूं का फसल का नुकसान हुआ है। आपको बताते दें कि मिश्रौलिया थाना अन्तर्गत स्थित चेतिया चौकी स्थित संग्रामपुर, रेहरा, बस्ठा सहित चेतिया न्याय पंचायत स्थित सैकड़ों किसानों का फसल का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।




