उत्तर प्रदेशबहराइच
दुर्घटना में 4 वर्षीय बालक की हुई मौत

पयागपुर। पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम काशी जोत के पास 4 वर्षीय बालक की दुर्घटना होने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मो साहीद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मोहरानीया थाना सोनवा श्रावस्ती उम्र 4 वर्ष है जो अपने नाना ननके के घर आया था, जिसकी अचानक ग्राम काशीजोत थाना पयागपुर के पास दुर्घटना होने से मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पीएम हेतु भेज दिया गया तथा ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने पर ले जाया गया।



