गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मोबाइल पासवर्ड न देने पर की हत्या ,मरा समझकर फेंकी लाश

बलरामपुर। पुलिस द्वारा ग्राम महरी भोजपुर के निकट राप्ती नदी के किनारे मिली घायल महिला की सनसनी खेज घटना का सफल अनावरण किया है।पुलिस मुठभेड़ में 2 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं।, घटना में प्रयुक्त कार उपकरण व मोबाइल बरामद हुआ है।एक महिला ग्राम महरी राप्ती नदी के किनारे घायलावस्था में खेत में है इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घायल महिला को इलाज सीएचसी ले जाया गया, सीएचसी से उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया व समुचित इलाज हेतु पुलिस बल भी लगा दिया गया। इसी दौरान पुलिस द्वारा जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि महिला थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर की रहने वाली है इस संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 28/25 धारा 109,124(2) पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में घायलावस्था में मिली महिला की घटना के अनावरण हेतु 03 टीमें गठित कर दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (द0) श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष गौरा चौराहा के कुशल नेतृत्व में विवेचना के दौरान उक्त घटना से संबंधित 02 अभियुक्तों अजय एवं धर्मेंद्र उर्फ आकाश निवासी जनपद सिद्धार्थनगर का नाम प्रकाश में आया और उनके द्वारा ही घटना किए जाने के विश्वसनीय साक्ष्य पाये गए, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टींमें लगी थीं इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त मेहदावल रोड स्थित रामजानकी मन्दिर के पास बांसी चौराहा पर मौजूद हैं इस सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम बताये गए स्थान पर पहूँचकर घेराबन्दी कर अभियुक्तगण को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम क्रमशरू 1. अजय उर्फ गौरी शंकर पुत्र चुन्नीलाल निवासी -बेलगड़ी थाना शिवा नगर डिडई जनपद -सिद्धार्थ नगर 2. धर्मेंद्र सोनी उर्फ आकाश पुत्र राम शंकर सोनी निवासी -तिलौली थाना- शिवा नगर डिडई जनपद दृसिद्धार्थनगर बताया जिनसे घटना के बारे में गहन पूछताछ की गयी तो उन्होंने घटना कारित करने का जुर्म स्वीकारा और बताया कि हम लोगों ने घटना करने में जो-जो सामान प्रयोग किया था उसे मौके से भागते समय भोजपुर महरी रोड के नाले के पास छिपाकर रख दिया है चलकर बरामद करा सकता हूं इसपर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को साथ लेकर महरी रोड के पास आये तो मुल्जिमों ने बताया कि गाड़ी रोक लीजिए यहीं छिपाया है, अभियुक्तों को नियमानुसार गाड़ी से उतारकर उनको आगे आगे चलकर बरामद कराने के लिए कहा गया तो मुल्जिमान आगे बढ़े और अंधेरे का लाभ उठाते हुए सड़क से नीचे खेतों में कूदकर भागने सआशय प्रयास किया जिसको मय पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से करीब 12 से 15 कदम की दूरी पर जाते जाते पकड़ लिया गया । मुल्जिमानों को कूदने व भागने में बिछे व रखे व पत्थरों से गिरकर चोटिल हो गये, जिन्हे जीवन भय के दृष्टिगत आवश्यक मेडिकल उपचार हेतु सीएचसी नंदनगर ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिक्तिसालय बलरामपुर रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वरा मुल्जिमानों का दवा उपचार किया गया बाद उपचार मुल्जिमानों को बख्याल बरामदगी आलाजख्म के बावत राप्ती नदी का तट वहद ग्राम महरी से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित हथौड़ा एक अदद व एक अदद रक्त रंजित पिलास व एक तेजाब वाली खाली शीशी, रस्सी का 02 अदद टुकड़ा जिससे पीड़िता के हाथ व पैर बाँधे गये थे, एक अदद जूट का बोरा, एक अदद रक्त रंजित चेहरे पर लगाने वाला मास्क, 01 अदद पीड़िता का मोबाइल, व एक अदद अभियुक्त का मोबाइल उनके निशादेही पर बरामद किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय वास्ते रिमांड भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश एवं सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सूचना महत्वपूर्ण रही । घटना के अनावरण में थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम के साथ- साथ स्वाट टीम, सर्विलांस का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!