गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मनाई जायेगी सम्राट अशोक की जयंती

लोटन/सिद्धार्थनगर। क्षत्रिय महासभा ने इस वर्ष सूर्यवंशी क्षत्रियों की शाखा मौर्य वंश के महान एवं प्रतापी शासक सम्राट अशोक की जयंती मनाने का निर्णय लिया है स ज्ञात हो कि सनातन पंचांग के अनुसार सम्राट अशोक की जयंती चौत्र शुक्ल की अष्टमी तिथि को पड़ती है , जो ग्रेगेरियन (अंग्रेजी कैलेण्डर) कैलेण्डर के अनुसार इस वर्ष 05 अप्रैल को पड़ रही है स सम्राट अशोक ने उत्कल (वर्तमान उड़ीसा) की राजधानी कलिंग पर 261 ईसा पूर्व भीषण आक्रमण किया जिसका डटकर मुकाबला तत्कालिन कलिंग नरेश अनंत पद्मनाभ ने किया स परिणाम स्वरूप घोर रक्तपात हुआ स सम्राट अशोक का मन बहुत द्रवित हो गया स विजय के उपरान्त उन्होंने शपथ लेकर सर्वदा के लिए शस्त्र त्याग दिए तथा महात्मा बुद्ध के अहिंसा को अंगीकार कर बौद्ध धर्मावलंबी बन गए स उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा सहित अनेक बौद्ध भिक्षुओं को सिंहल द्वीप, जावा, सुमात्रा , बोर्नियो, ब्रम्हदेश, श्याम, मलाया , बाली तथा चम्पा आदि देशों में भेजा सउक्त अशोक सम्राट की जयन्ती कोल्हुई-महराजगंज व सिद्धार्थनगर मे मनाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!