गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

जनता को कर रहे हैं जागरूक-2027 में सपा की बनेगी सरकार: शमशाद आलम

मेहदावल/संत कबीर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी शमशाद आलम ने कहा कि पीडीए ने 2024 में यूपी में भाजपा को हाफ किया और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ करेंगे। मेहदावल के बैडमिंटन हाउस में प्रेस वार्ता उन्होंने कहा कि भाजपा नेता समाज में एकदूसरे को लड़वाने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेता गरीबों को पांच किलो अनाज देकर पर वोट लेना चाहते हैं। हम लोग इसी वजह से जनता को जागरूक करने के लिए निकले हैं। विधानसभा उप चुनाव में सपा की हार पर कहा कि यह चुनाव नहीं था, बीजेपी की लूटपाट की है, लेकिन अब समाजवादी पार्टी के लोग तैयार बैठे हैं। रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे 312 विधानसभा मेहदावल के ताल ठोक रहे सपा के प्रत्याशी लोगों से 27 में अखिलेश सरकार को मुख्यमंत्री बनने के लिए की अपील लेकिन बड़ी बात है कि 312 विधानसभा मेहदावल पूर्व में तीन बार रहे विधायक अब्दुल कलाम जो वर्तमान में जिला अध्यक्ष हैं मेहदावल विधानसभा के सपा विधायक रहे लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद विधायक होने के बाद उन्होंने सेतु निगम के अध्यक्ष बनाए गए आज वर्तमान में लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद सांसद हैं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव मेहदावल विधानसभा में किसको अपना प्रत्याशी बनाते हैं प्रेस वार्ता के दौरान जब पूछा गया जीतने के बाद क्षेत्र में नहीं दिखते हैं सपा के सांसद इस पर उन्होंने कुछ नहीं बोला ऐसे में लगता है कि जिस तरह अब्दुल कलाम मेहदावल की तीन बार विधायक रहे ठीक उसी प्रकार शमशाद आलम ताल ठोक रहे और जनता से मिल रहे हैं। उन्होंने अपने विधायक और संसद पर भी खड़ा किया सवालिया निशान मेहदावल विधानसभा में विकास नहीं हुआ जैसे विधानसभा पहले था मेहदावल वैसे आज भी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!