गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

जिला मजिस्ट्रेट ने होली पर्व पर जनपद की समस्त मदिरा दुकानों को बंद रखने के दिए निर्देश’

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने होली पर्व पर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा-59 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दिनांक 14 मार्च 2025 को जनपद कुशीनगर स्थित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, बार, भांग, ताड़ी, की समस्त थोक व फुटकर दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस बंदी के लिए किसी भी अनुज्ञापन धारक को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!