रूपईडीह में क्षेत्र पंचायत की बैठक में संपन्न 5 करोड रुपए के विकास कार्यों का हुआ अनुमोदन

गोण्डा। विकास खंड रूपईडीह में वृहस्पतिवार को वार्षिक क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक सभागार में संपन्न हुई। सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख बबिता सिंह समेत बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत प्रधान एवं ब्लाक अधिकारियों ने विकास कार्यों पर चर्चा किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर अपने अपने प्रस्ताव दिए। इसमें सोलर लाइट,हाई मास्क लाइट,इंटरलाकिंग, खडंजा, सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण आदि तमाम कार्य शामिल रहे। बैठक में करीब 5 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का अनुमोदन हुआ। उपस्थित ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी अपनी समस्या से भी ब्लाक प्रमुख को अवगत कराया।ब्लाक प्रमुख बबीता सिंह ने लोगो की समस्याओं को सुनकर उसके समाधान का आस्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर ध्यान देते हुए मार्ग निर्माण, जल निकासी, आवास, पेंशन आदि का लाभ पात्रों को समय पर लाभान्वित किया जाएगा। सपा नेता सूरज सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का आश्वासन दिया।खंड विकास अधिकारी अभय कुमार सिंह ने सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह,विवेक शुक्ला, मंशा राम मिश्रा,अजीत सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्रवण रवि मिश्रा, संतोष तिवारी, दिनेश कुमार, प्रेम उपाध्याय, अभिनव प्रताप सिंह,अमित अवस्थी,निजामुद्दीन, अशोक चतुर्वेदी,धनुषधर पांडेय,रमेश कुमार,लईक अहमद,शिव शंकर मिश्रा, सचिव यमुना प्रसाद,मालिक राम, प्रसून राज श्रीवास्तव,जग राम गौतम सहित ब्लाक के ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य तथा अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक दर्शन पाल के द्वारा किया गया।




