उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चोरों के हौसले बुलन्द घर के सामने से पिकअप चोरी

इटवा। ग्राम कमदालालपुर निवासी मुजीबुर्रहमान की पिकअप रविवार की रात में चोरी हो गई। पीड़ित को घटना के बारे में जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। चोरी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इटवा के कमदालालपुर निवासी मुजीबुर्रहमान रोज की तरह रविवार शाम को कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर जेकेजे मैरेज हॉल के सामने पिकअप खड़ी करके अपने घर सोने चले गए। सोमवार सुबह उठे तो पिकअप लापता थी। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। एसओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




