भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ स्थलों में किया विकसित: शिवशक्ति
शोहरतगढ मण्डल में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम चलाया गया

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के तहत शोहरतगढ मण्डल के प्रत्येक बूथों पर संविधान शिल्पी बाबा भीमराव अम्बेडकर जी को याद किया। इसी क्रम शोहरतगढ नगर पंचायत स्थित दशरथ नगर में एक निजी प्रतिष्ठान पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भाजपा शोहरतगढ के श्मण्डल अध्यक्षश् शिवशक्ति शर्मा ने संविधान शिल्पी श्रद्धेय बाबा भीमराव अम्बेडकर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने हेतु बाबा साहब का अतुलनीय योगदान हैं। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में और स्वतंत्रता के बाद उनके सुधारों में भी अपना योगदान दिया। बाबा साहब संविधान शिल्पी एवं सामाजिक समरसता एवं न्याय के प्रणेता रहें। देश में संविधान लागू होने के अभी तो 75 वर्ष पूर्ण होने को है। इस दौरान कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कुल 78 बार भारतीय संविधान संसोधन कर नियमों में बदलाव कर चुकी है। और देशवासियों को गुमराह करती है कि भाजपा संविधान बदल देगी। बाबा साहब को भारत रत्न भाजपा सरकार ने ही दिया था। कांग्रेस पार्टी व पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने ही तो बाबा साहब को उनके दो चुनाव में हराने के लिए साजिश रची थी। कांग्रेस पार्टी ने सदैव बाबा साहब का अपमान किया है। वही भाजपा ने सदैव बाबा साहब का सम्मान किया और करती चली आ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ स्थलों में विकसित किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी संविधान के स्वाभिमान व सम्मान के लिए कटिबंध है। भारतीय संविधान का सम्मान भाजपा के आचरण में है। उन्होंने कहा संविधान हमारे लिए पूजनीय है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता राजकुमार मोदनवाल, कृष्ण चन्द्र पुरी, घनश्याम पुरी, रामप्रसाद, अभिषेक चौधरी,रामविनोद यादव, सुधारक गिरि, शिवकुमार चौधरी, राजेश मिश्रा, सुरेन्द्र प्रताप यादव,आशीष यादव, जगनारायन मध्धेशिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


