गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला ने 198 आरक्षियों को तबादला एक्सप्रेस चलाकर भेजा पुलिस लाइन

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच वृन्दा शुक्ला ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आए दिन स्थानांतरण प्रक्रिया किया करती हैं ताकि जिले की कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे | इसी के तहत आज बहराइच जिले के विभिन्न थानों से कुल मिलाकर 198 आरक्षियों का स्थानांतरण कर पुलिस लाइन बहराइच भेजा गया है | इस बार बड़े स्तर पर किए गए स्थानांतरण से बहराइच जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है | बहराइच पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला की प्राथमिकता है कि जिले में कानून व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन करके कानून को सुदृढ़ बनाकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलना है | तबादला एक्सप्रेस चलाकर एक बार फिर पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला के द्वारा कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए कोशिश की गई है |

Related Articles

Back to top button