गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

वृहद वृक्षारोपण अभियान को लगाया जा रहा पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के द्वारा पलीता

नर्सरी के कुछ पौधे को खुले आसमान के नीचे छोड़कर हो गए गायब

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए एक ओर जहां सरकार पर्यावरण पर जोर दे रही है तथा वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य कर रही है कि बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण में हिस्सा लिया जाए | एक पेड़ मां के नाम भी लगाया जाए ;वहीं पर मिली जानकारी अनुसार चितौरा विकासखंड अंतर्गत गोंडा और बहराइच मार्ग पर रसूलपुर के पास देखने को मिला ; जहां पर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी कुछ नर्सरी के पौधे खुले आसमान के नीचे छोड़कर चले गए ; सिर्फ कागजों में ही दिखेगा क्या वृक्षारोपण | आज 20 जुलाई को वृक्षारोपण पूरे भारत में होना था ; इसके लिए शासन स्तर पर जोरदार तैयारी की गई थी ; लेकिन बहराइच के पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत पेड़ को बिना लगाए ही छोड़ कर चले गए | ऐसे में पेड़ का नजारा देखने को यह मिल रहा है कि उसे बिना लगाए ही छोड़ कर चले गए ; क्या यही है पर्यावरण बचाओ अभियान | शाम लगभग 5:00 बजे तक रखा रहा पौधा और नहीं दिखा कोई भी कर्मचारी | अब देखना है कि यह पेड़ ऐसे ही सूख जायेंगे या कहीं लगाये जायेंगे |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!