उसका : ब्लॉक के नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार,सिद्धार्थनगर। उसका बाज़ार के नवागत खंड विकास अधिकारी सुश्री कृतिका अवस्थी ने बुद्धवार को ब्लॉक में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक ली। उन्होने कर्मचारियों से कहा कि पारदर्शित, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कहीं। उनकी ज़िले में पहली तैनाती हैं।
बैठक के दौरान कहा कि मनरेगा के तहत गांव गांव कराए जा रहे कार्यों में तेज़ी लाई जाए। साथ ही गांव गांव अभियान चलाकर नालियों की साफ़ सफ़ाई कराई जाए। पौधरोपण के लिए ज़रूरी स्थानों पर मनरेगा के तहत गढ्ढे खोदे जाए। इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी संजय पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी कृतिका पाण्डेय, ग्राव पव अधिकारी मनोज कुमार, ग्राव पंव अव अल्का वर्मा, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, अमित जायसवाल, रामप्रसाद, अमित कुमार व समस्त प्रधान उपस्थित रहें।



