लोटन पुलिस ने साइबर फ्रॉड के पीड़ित को लौटाए 10 हजार रुपये

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली लोटन पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की 10 हजार रुपये की धनराशि वापस उसके खाते में जमा कराई। पुलिस के अनुसार करमी गांव निवासी अनिल शर्मा ने 20 जुलाई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना लोटन की साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर पीड़ित की 10 हजार रुपये की धनराशि सुरक्षित कराकर वापस उसके खाते में जमा करा दी। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्यन के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। साइबर सेल की टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, कांस्टेबल गौरवकान्त, मुख्य आरक्षी अंकित सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा एवं महिला आरक्षी कीर्ति शामिल रहीं।




