शिवनगर डिड़ई में सड़क सुरक्षा अभियान, दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर लगाए गए तीन चेतावनी साइन बोर्ड

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से संचालिर्त थ्क् योजना के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर तीन चेतावनी साइन बोर्ड स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिड़ई की सीसी टीम ने चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर ष्दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, कृपया सुरक्षित चलेंष् संदेश वाले तीन चेतावनी साइन बोर्ड लगाए। अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजन को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पम्पलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने गुड सेमेरिटन (ळववक ैंउंतपजंद) योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले सज्जन नागरिक को भारत सरकार की ओर से ₹25,000 तक का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।




