बिजली बिलों के विरोध में भिनगा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम

दैनिक बुद्ध का संदेश
भिनगा/ श्रावस्ती। बिजली बिलों में कथित गड़बड़ी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। जिलाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई गांवों में बिजली के पोल और तार तक नहीं लगे हैं, फिर भी उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। किसानों ने गलत बिलिंग और मीटर संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन (ग्म्छ) भिनगा को अपने बीच बैठाकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। यह पूरा मामला श्रावस्ती जिला मुख्यालय स्थित भिनगा बिजली पावर हाउस का है। भारी बिजली बिलों पर भड़के किसान, भिनगा में सड़क जाम बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल
भिनगा में ठज्ञ का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक गलत बिजली बिलों पर किसानों का विरोध, जांच की मांग की है।




