बारिश में बदहाल हुईं सड़कें, जलभराव से लोग परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र में बहेरिया ग्राम में बारिश ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और नालियों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। कहीं टूटी सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं तो कहीं अधूरे निर्माण और जाम नालियों के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर के वीर सावरकर डुमरियागंज से भड़रिया मार्ग पर लोग आज कल कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। राहगीरों, छात्रों और स्थानीय लोगों को गंदे पानी व गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत, सफाई और निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। टूटी सड़क और जाम नालियों से त्रस्त नगर वीर सावरकर नगर के लोग पालिका परिषद के वीर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। परसपुर से डुमरियागंज को जोड़ने वाली सड़क बारिश की वजह से टूटी पड़ी है और अब कच्चे रास्ते का रूप ले चुकी है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।स्थिति तब और खराब हो जाती है ग्राम परसपुर जब नालियों की नियमित सफाई न होने से वे कूड़ा-कचरे से पट जाती हैं। परिणामस्वरूप घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। हल्की बारिश में यह मार्ग पूरी तरह कीचड्युक्त हो जाता है। स्थानीय निवासी राम बिहारी गुप्ता, हिरेंद्र पांडेय, लवकुश पांडेय, श्याम सुंदर कश्यप, कैलाश शुक्ला, शिवम शुक्ला, प्रवेश गुप्ता अरबाज , नौशाद, कलीम, रितेश आदि परसपुर लोग और नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो वर्ष पहले बनी सड़क में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिससे वह जल्दी खराब हो गई। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अवनीश चौधरी ने बताया कि जल्द निरीक्षण




