गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, पिता की मौजूदगी में प्रेम विवाह सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। के भवानीगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला सुखद मोड़ पर पहुंच गया। घर से गई युवती के बरामद होने के बाद परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल का मंदिर में विवाह करा दिया गया। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सागर रौजा गांव की 21 वर्षीय युवती 27 जून को अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। युवती के साथ उसकी नाबालिग छोटी बहन भी थी। इस मामले में युवती के पिता ने 30 जून को भवानीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई को युवती, उसकी छोटी बहन और प्रेमी को बरामद कर लिया। इसके बाद युवती को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। युवती के बालिग होने और दोनों परिवारों की सहमति मिलने पर भवानीगंज स्थित दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। प्रेमी गोपाल पांडे, निवासी पिपरा इस्माइल, जनपद गोंडा ने बताया कि दोनों पिछले करीब पांच महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे और अब परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। वहीं युवती अंजू शर्मा ने भी अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही। प्रेमी के पिता ने भी विवाह पर अपनी सहमति जताई। उधर, भवानीगंज थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे में युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया था। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की गई।

Related Articles

Back to top button