गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : विद्वत प्रकोष्ठ की बैठक सोनईचा में संपन्न

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला/गोरखपुर। क्षेत्र के सोनईचा गांव में मां वैष्णवी वेद विज्ञान परिषद द्वारा जनकल्याण एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम भगवती जगदंबा का वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा पूजन भगवान परशुराम के चित्रपट का अनावरण कर दुर्गा चालीसा का संगीतमय 9 आवृत्ति पाठ करके समग्र विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना किया गया। बैठक में मां वैष्णवी वेद विज्ञान परिषद के प्रमुख महेश आनंद त्रिपाठीजी ने कहा की आज ब्राह्मणों में एकजुटता न होने के कारण ही इनकी बात सदन में या कहीं पर नहीं की जाती है समस्त वर्गों की बात सदन में भी बोली जाती है और ब्राह्मणों के कल्याण के लिए कोई भी सरकार कभी नाम नहीं लेती है। इसलिए आज समय की मांग है। कि ब्राह्मण एक होकर एक साथ बैठकर अपनी बात रखें नहीं तो कश्मीरी पंडितों की जैसी स्थिति हो सकती है। ब्राह्मणों ने आज तक संपूर्ण भारत को अपना सब कुछ न्योछावर किया है। ब्राम्हण चंद्रशेखर आजाद के रूप में तो कभी रामप्रसाद बिस्मिल, बाल गंगाधर तिलक मदन मोहन मालवीय, जगद्गुरु शंकराचार्य आदि आदि के रूप में समाज में और देश हित में आगे आकर के योगदान दिए हैं ब्राह्मण यदि अपने लोगों के बीच में बैठना शुरु कर दिया तो निश्चित ही समाज का और देश का हित होगा।

आगे उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदा से देश हित में समाज हित में कार्य करते हुए आ रहे हैं हम ही जो है कहते हैं। विश्व का कल्याण हो यह हमारी संस्कृति है। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दुख भाग भवेत् यह हमारी संस्कृति है इसलिए समाज में ब्राह्मणों के प्रति अनदेखा या जो वर्ताव हो रहा है वह ख़तरे की घंटी हैं उठो ब्राह्मणों सजग हो जाओ समाज और राष्ट्र को एक नया दिशा दशा प्रदान करो वही मां वैष्णवी वेद विज्ञान परिषद के महासचिव एवं प्रभारी विद्वत प्रकोष्ठ आचार्य जितेंद्र राम त्रिपाठीजी ने कहा कि हमारा संगठन संपूर्ण मानव जाति के हित में आज लगभग 10 वर्ष से कार्य कर रहा है और ब्राह्मण को एकत्र कर संगठित सुव्यवस्थित होने के लिए गांव गांव में जाकर धर्म संस्कृति से जोड़कर अपने समाज और अपने देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। ब्राह्मण इन चारों वर्णों में सर्वश्रेष्ठ है और यदि ब्राह्मण समाज अपने कर्म से च्यूत होता तो समाज में विकृति आएगी और अन्य जो तीन वर्ण हैं क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र उनका भी कल्याण नहीं होगा इसलिए सर्वप्रथम ब्राह्मण को वेद शास्त्र आदि का अध्ययन कर जनेऊ की रक्षा कर मांस भक्षण, मद्यपान, जुआ एवं अगम्यागमन से परहेज कर एक सभ्य सुसंस्कृत ब्राहमण समाज की स्थापना हो इस पर विशेष जोर दिया। संगठन के निधि प्रमुख गोरखनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मणों को समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर एक सुंदर ब्राहमण समाज की स्थापना करना और ब्राह्मणों को एक होने के लिए आवाहन किया वहीं पर बड़हलगंज प्रभारी अमित त्रिपाठी जी ने कहा की मां वैष्णवी वेद विज्ञान परिषद विगत कई वर्षों से समाज के हित में कार्य कर रही है मैं गांव के सभी लोगों से अपील करता हूं कि संगठन से जुड़ कर के संगठन के कार्यों में सहयोग प्रदान करें। गगहा ब्लाक प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज अनेकानेक जगह बटा हुआ है। जिस कारण ब्राह्मण समाज का उत्थान होने में बाधा उत्पन्न हो रहा है इसलिए सभी ब्राह्मणों को एक होने की आवश्यकता वर्तमान समय में, कार्यक्रम में मातृशक्ति भी चढ़ बढ़ करके भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक कुंदन राज पाण्डेय ने कहा कि सभी लोगों को संगठन का सहयोग करना चाहिए सहयोग में संगठन धन की याचना नहीं करता है बल्कि संगठन आप सब से चाहता है कि आप लोग इकट्ठा हुए हफ्ते में 15 दिन पर इसी प्रकार हर गांव में दुर्गा चालीसा का पाठ हो गए धार्मिक कार्य का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में आनंद मोहन दुबे, अमरनाथ पांडे, नागेंद्र पांडे, संजय गुप्ता, विवेक पांडे, दिनेश दुबे, विनय पांडे, विपिन शुक्ला, रघुवंश,अमित कुमार शुक्ला श्रद्धा देवी गायत्री देवी मनोरमा देवी सुहानी पांडे साक्षी सुप्रिया जाया शालिनी पांडे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button