इनामिया एवं कई थानों में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार’

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ’ ऋषभ रुणवाल’ एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल ’ राजेश कुमार राय’ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ’ बृजेश कुमार सिंह’ के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना घोरावल पुलिस द्वारा ₹25,000 के पुरस्कार घोषित एवं जनपद सोनभद्र व अन्य जनपद के विभिन्न थानों में वांछित शातिर अपराधी ’राजेश सोनकर’ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था तथा उस पर ₹25,000 का पुरस्कार भी घोषित था।वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना घोरावल पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी/सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में 18.07.2026 को प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ’शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क, जनपद प्रयागराज’ से समय लगभग 19रू30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो सोनभद्र, प्रयागराज एवं कौशाम्बी जनपदों के विभिन्न थानों में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर अभियोगों में वांछित चल रहा था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




