गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

हाड़ी मजदूर के बेटे ने नीट में पाई सफलता, नौतनवा व्यापार मंडल ने किया सम्मानित।

दैनिक बुद्ध का संदेश
नौतनवा/महराजगंज। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के बल पर नीट (छम्म्ज्) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले दिहाड़ी मजदूर (पेंटर) के होनहार पुत्र का नौतनवा व्यापार मंडल द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने छात्र को सम्मान-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि सफलता कभी भी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि इस छात्र की उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उसकी मेहनत की सराहना की और भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष रवि मद्धेशिया, दिनेश खेतान, सलाहकार ठाकुर सोनी, मुन्ना चौधरी, जग्गू जायसवाल, आशीष गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button