अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रंनटोला के पास गुरुवार की शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।मृतक की पहचान कमल देव यादव पुत्र गोरख यादव निवासी सायल पोस्ट महुअरिया थाना दुद्धी के रुप में हुई।युवक रोजाना की तरह रेणुकूट से ड्यूटी करके बाइक से वापस अपने घर जा रहा था तभी रन टोला जमतिहवा नाला के पहले एक अज्ञात ट्रेलर धक्का मारकर फरार हो गया।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने घायल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। हादसे का कारण बने वाहन की पहचान की जा रही है।




