गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की घटना का सफल अनावरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ’ अनिल कुमार’ एवं क्षेत्राधिकारी नगर ’ रणधीर मिश्रा’ के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता’ के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया। वादी द्वारा थाना चोपन पर भैंसों की चोरी के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 263/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। 08.07.2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटेहरा, थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया। पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त पशुओं की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखा था तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button