गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित सभागार का विधायक विनय वर्मा ने किया लोकार्पण

21.31 लाख की लागत से बना सभागार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में होगा सहायक

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विधायक क्षेत्र विकास निधि से 21.31 लाख रुपये की लागत से निर्मित सभागार का लोकार्पण बुधवार को मुख्य अतिथि एवं शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार कर क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नव निर्मित सभागार का उपयोग विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों में होगा, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक राम मिलन त्रिपाठी ने की। विद्यालय प्रबंधक विपुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति, राजेश आर्या, बालमुकुंद वर्मा, फणेन्द्र नाथ झा, शिवकुमार अग्रवाल, शैलेन्द्र कौशल, मनोज गुप्ता, रामदास शुक्ला, रत्नेश सोनी, रामदास मौर्य, किशोरी लाल, राजेन्द्र वर्मा, बाबा राम उजागिर सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फोटो रू सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण करते विधायक विनय वर्मा।

Related Articles

Back to top button