गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

जुड़वरिया ग्राम प्रधान का आकस्मिक निधन परिजनों में शोक,,करमा/सोनभद्र

स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जुड़वरिया के प्रधान महेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 36वर्ष की बीती रात मौत हो गयी , जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और युवा ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन से गांव मे शोक की लहर ब्याप्त है।
गांव के पूर्व प्रधान बच्चन सिंह ने बताया कि वर्तमान प्रधान महेन्द्र प्रसाद सोमवार को किसी शादी समारोह से वापस घर आये थे, कई दिन पहले से ही उन्हें बुखार की शिकायत थी, सोमवार शाम को करीब पांच बजे ईमलीपुर चट्टी पर नीजी चिकित्सक के यहां दवा लेने गयो थे इसी बीच उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन दवा कराने के लिए रावर्टसगंज चले गये , तबियत मे सुधार नहीं होने पर बेहतर ईलाज के लिए रात मे वाराणसी लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही प्रधान की मौत हो गयी, इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर आ गये।उन्होंने बताया कि युवा प्रधान महेन्द्र प्रसाद काफी जागरूक एवं ब्यवहार कुशल ब्यक्ति थे, उनके निधन से पूरे गांव के लोग शोकाकुल हैं।

रिपोर्ट,बी एन यादव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!