गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

पूर्व माध्यमिक बिद्यालय बैडाड़ में हुआ खेलकूद का आयोजन, सोनभद्र

विकास खण्ड करमा के सरगा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैडाड पर शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है शिक्षको का आह्वान करते हुए कहा किबच्चो के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभारने की जरूरत है। खेल खुद मे क्षेत्र के दर्जन भर स्कूलों के बच्चो ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स, कबड्डी, योगा, जिम्नाष्ट , पी,टी, विशेष प्रदर्शन ,खो खो, आदि प्रतियोगिता कराई गई। उक्त अवसर पर धीरेंद्र पति तिवारी ,राजगोविंद सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,प्रदीप कुमार शुक्ल, मौलाना हिफाजत हुसैन,मनीष कुमार सिंह, नवीन श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, नीलू सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button