गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बजट से हर वर्ग का सपना पूरा होगा- संजय प्रताप जायसवाल

दैनिक बुद्ध का सदंेश
कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर साझा किया बजट की खुशियां
बस्ती। केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सल्टौवा गोपालपुर विकास खण्ड के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुशियों को साझा करते हुये कहा कि इस बजट से हर वर्ग का सपना पूरा होगा। उन्होने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बजट का सीधा प्रसारण देखने के बाद कहा कि यह बजट विकसित भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती करने की घोषणा किया इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि 2025-26 के बजट में भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और आम नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गए हैं। इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट विकसित भारत का रोड मैप है। ये बजट सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। समग्र विकास और आत्मनिर्भर की नीव रखने वाला बजट है। इस बजट से हर वर्ग का सपना पूरा होगा। बजट में किसान, युवा, गरीब और नारी शक्ति और अन्नदाता पर विशेष फोकस किया गया है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास गिरी , चन्द्रभान गुप्ता, इन्द्र सेन उपाध्याय, सुधाकर सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, भोला जायसवाल, सुधाकर मोदनवाल, विकास शर्मा, आदर्श शुक्ला, नरेन्द्र दूबे आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!