गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का विशेश्वरगंज एवं पयागपुर ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। गणतंत्र दिवस समारोह का पूरे जिले में आयोजन किया गया। राष्ट्र गान भी गाया गया एवं देशभक्ति के गीत के साथ सभी लोगों ने एक स्वर में भारत माता की जय के नारे लगाए गये।

पयागपुर :- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पयागपुर ब्लॉक के विभिन्न जगहों पर बड़े धूमधाम के ध्वजारोहण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पयागपुर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख पयागपुर गीता देवी और खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया वहीं पयागपुर थाने पर भी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह द्वारा सभी उप निरीक्षक एवं पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पर भी ध्वजारोहण किया गया। ७७वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के द्वारा डॉ शरद भारती के नेतृत्व में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सीएचसी पयागपुर पर ध्वजारोहण करने के बाद भर्ती लाभार्थियों को मिष्ठान फल व बिस्कुट का वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट किया गया। साथ ही साथ सभी पीएससी एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर भी ध्वजारोहण किया गया। पयागपुर तहसील परिसर में भी उप जिला अधिकारी पयागपुर अश्वनी पांडे के द्वारा तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी नायब तहसीलदार पयागपुर नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज समस्त राजस्व कर्मी और तहसील कर्मियों की उपस्थिति में बड़े धूमधाम के साथ एवं हर्षोल्लास के बीच ध्वजारोहण किया गया।

विशेश्वरगंज:- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशेश्वरगंज ब्लॉक के विभिन्न जगहों पर बड़े धूमधाम के ध्वजारोहण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम विशेश्वरगंज ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख विशेश्वरगंज बंदना पांडेय और खंड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विशेश्वरगंज थाने पर भी थाना प्रभारी संदीप द्विवेदी द्वारा सभी उप निरीक्षक एवं पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पहुंच कट्टा पर अधीक्षक प्रवीण कुमार पांडेय के नेतृत्व में निशंक त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गया गया भारत माता की जय के नारे लगाए गए फिर टीबी के मरीजों को निशंक त्रिपाठी द्वारा टीबी किट दिया गया। इस अवसर पर सभी अस्पताल कर्मी,आशा बहू सहित क्षेत्र के संभ्रांत गण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!