गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

लायंस क्लब इंटरनेशनल बलरामपुर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित।

बलरामपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल बलरामपुर द्वारा सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट प्रयासों के लिए ‘शिक्षक सम्मान 2025ष् से सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र वीरभद्र त्रिपाठी और छात्रा साइना मिश्रा ने किया। शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,जिसे मुख्य अतिथि लायन परमजीत सिंह (वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर),विद्यालय प्रबंध समिति की संयुक्त निदेशिका सुजाता आनंद एवं प्राचार्य आसिम रूमी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर लायंस क्लब इंटरनेशनल बलरामपुर के अध्यक्ष लायन प्रीतपाल सिंह,सचिव लायन प्रद्युमन सिंह,लायन अरुण गुप्ता,लायन अशोक गुप्ता,लायन आशुतोष अग्रवाल एवं लायन श्रवण जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि लायन परमजीत सिंह ने छात्रों को लायंस क्लब इंटरनेशनल के इतिहास,सामाजिक दायित्वों और योगदानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से क्लब की सहयोगी इकाई लियो क्लब से जुड़ने का आग्रह करते हुए सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान कार्यक्रम में अध्यापक संजय सिंह तोमर को हिंदी विषय में,रिजवाना सिद्दीकी को अंग्रेजी में,अमन जयसवाल एवं आशीष श्रीवास्तव को सामाजिक विषयों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सभी को उपहार भेंट कर सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी कसौंधन, मोहम्मद माज,रितिषा उपाध्याय एवं विशाल मिश्रा, जिन्होंने जनपद की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया,उन्हें भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आसिम रूमी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित करने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों के 100ः परीक्षा परिणामों की सराहना की और उनके योगदान की प्रशंसा की।
शिक्षक समाज की धुरीः सुजाता आनंद
विद्यालय प्रबंध समिति की सह निदेशिका सुजाता आनंद ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की धुरी होते हैं,उनका सम्मान करना समाज के भविष्य को सम्मान देना है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षक-छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और क्लब के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में विनीत रायजादा,विद्यालय के शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे। समारोह पूरे गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!