गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिहोरवा में तैनात सफाईकर्मी की मनमानी, तीन माह से नही हुई गांव की सफाई, जांच में खुली पोल

ढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिहोरवा में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी करने का मामला प्रकाश में आया है। नीलमणि श्रीवास्तव ब्लॉक मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर एसएम नेट (यूनिसेफ) के द्वारा मॉनिटरिंग फीडबैक अनुसार बताया गया कि उन्होंने बीते दिनांक 14/07/2025 को ग्राम पंचायत सिंघोरवा का निरीक्षण किया था। जहां संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत रोस्टर 01/07/2025 से 07/07/25 तक अनुरूप कार्य होना था। लेकिन वहां नालियों की सफाई व झाडियों की कटाई कार्य नही किया गया था। रोस्टर के अनुसार कार्य प्रारम्भ भी नही किया गया था। रोस्टर में कोई रुचि नही लिया जा रहा था। ग्रामीण वासियों से संवाद करने पर ज्ञात हुआ कि सफाई कर्मचारी द्वारा विगत तीन माह सें गांव में किसी भी प्रकार का कोई सफाई कार्य नही किया था। जो अति संवेदनशील मामला है। जबकि आशा सुनीता व आंगनबाड़ी कार्यकत्री इनारमती द्वारा गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा था। जहां झाड़ी कटाई, नालियों की सफाई, जल भराव हटाने का कार्य, मच्छर के लार्वा को खत्म करने की दवा, चूहे/छछून्दर/झाड़ियों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव, शौचालय उपलब्ध, पीने का शुद्ध पानी, स्कूली बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों/ संचारी रोग से बचाव ,सूकर पालक/पोल्ट्री फार्म/हैचरी/डेयरी फार्म आदि पर विशेष कार्य होना था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!