गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान राजस्व विवादों समेत पुलिस से संबंधित विभिन्न मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यपरक जांच कर पीड़ितों को समय पर कार्रवाई की जानकारी दी जाए। साथ ही लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button