गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

बाइक बाइक के टक्कर में युवक घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एसयूवी कार व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई, टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को पीआरवी पुलिस द्वारा चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि एक बजे थाना क्षेत्र के गुरमुरा मुख्य मार्ग पर कार महिन्द्रा एसयूवी डाला की तरफ आर ही थी विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 43 वर्षीय जीत नारायण पुत्र लाल मन निवासी सेमरी मिर्जापुर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने सूचना चोपन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पीआरवी पुलिस घायल युवक को इलाज हेतू चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जीत नारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चोपन थाना के दरोगा विनोद यादव ने बताया कि घायल जीत नारायण को अस्पताल भेजकर घटना मे शामिल दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button