कावड़ यात्रा की तैयारी के लिए बैठक संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। बृहस्पतिवार को शिव द्वार मंदिर परिसर में आगामी सावन माह में कावड़ यात्रा की तैयारी के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी ने की। उक्त अवसर पर लाखों कावरियो की यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक तैयारी की समीक्षा की गई ।बैठक में प्रधान पुजारी सुरेश गिरी ने मंदिर परिसर की सफाई ,पथ प्रकाश, घोरावल शिवद्वार मार्ग जर्जर सड़क की मरम्मत किए जाने, यात्रियों को सुविधा को देखते हुए दो शेल्टर बनवाए जाने, शौचालय व्यवस्था दुरुस्त किए जाने, पेयजल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस फोर्स की तनाती सहित, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।उप जिलाधिकारी घोरावल ने समस्याओं के समाधान का आश्वसन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्रा में पुलिस एवं नागरिक सहयोग की अपेक्षा की। ग्राम प्रधान सियाराम ने विद्युत व्यवस्था कटौती मुक्त किए जाने तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों की घोरावल में उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की मांग की। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान पुजारी सुरेश गिरी ,रमाकांत दुबे , सहायक विकास अधिकारी रामचरण कुशवाहा,श्रीकांत दुबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



