गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

तीन वर्ष पूर्व गायब युवक मुम्बई में मिला, सोनभद्र

तीन वर्ष पूर्व गायब युवक मुंबई में मिला तीन वर्ष पहले गायब एक युवक मुंबई में मिला, घोरावल पुलिस ने बृहस्पतिवार को ले आई ।घोरावल कोतवाली में घुवास निवासी अर्जुन गुप्ता उर्फ शैलेंद्र गुप्ता 35 वर्ष पुत्र चंद्रबली गुप्ता ने बताया की 3 साल पहले वह घोरावल क्षेत्र में सब्जी बेचकर रोजी रोटी चलाता था। कम कमाई होने से बड़ी मुश्किल से परिवार का भरण पोषण होता था। घर के खर्च को लेकर उसके पत्नी अनीता से विवाद होता था।वही पत्नी और ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे। 3 साल पहले पत्नी अनीता ने अपने मायके वालों की शह पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।उसके बाद वह घर पर बिना किसी को बताए मुंबई चला गया।उधर लंबे अरसे से पुत्र की तलाश में परेशान अर्जुन की मां मंजू गुप्ता ने 27 मार्च 2022 को घोरावल में तहरीर देकर अर्जुन के ससुर राम चरण,सास, साले समेत 9 लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक की तलाश में जुटी पुलिस को युवक के मुंबई में होने का सुराग लगा।, जिस पर पुलिस ने मुंबई पहुंच कर अर्जुन को बरामद कर बृहस्पतिवार को घोरावल ले आई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया ।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी ने बताया कि घुवास निवासी अर्जुन गुप्ता के अपहरण का मुकदमा बीते 27 मार्च को कराया गया था।घोरावल चौकी प्रभारी वंश नारायण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुंबई से बरामद कर बृहस्पतिवार को घोरावल ले आई।आवश्यक कार्यवाही करने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button