तस्करी की सूचना पर मुडीला गांव में छापा, नौ बोरी खाद्यान बरामद

सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी उर्फ मुडीला गांव में तस्करी की सूचना पर राजस्व टीम ने छापा मारा।दो मकान में रखा नौ बोरी गेहूं बरामद किया गया।एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह को सूचना मिली कि कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र के। मुडीला गांव में तस्करी के लिए गोदाम में भारी मात्रा में स्टॉक है। एसडीएम ने तहशीलदार अजय मौर्य को जांच के लिए मौके पर भेजा। कुछ देर बाद खुद गांव पहुंच गए। संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। तसौवर के घर चार बोरी, तजरुन्निसा के घर पांच बोरी बरामद हुआ। जांच में कोटे के अनाज का शक होने पर कोटेदार रऊवाब के दुकान को चेक करने पहुंचे,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शोहरतगढ़ सतीश चंद्र ,द्वारा रवबाब के खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। कोटेदार मौके पर नहीं रहा तीन घंटे तक प्रशासन को घुमाता रहा।उसके बाद गोलमाल करने के बाद ताला खोला, जो संदिग्ध दिख रहा था। एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने कहा जांच में बिलंब और प्रशानिक अधिकारी को गुमराह कर घंटों परेशान किया गया।इसकी जांच रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। बरामद नौ बोरी गेहूं कोतवाली के सुपुर्द कर इरफान सहित मकान मालिक के नाम विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। टीम में तहसीलदार अजय कुमार मौर्य,राजस्व निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद,सुनील कुमार,राजस्व कर्मी कमलेश कुमार। कुमार मौर्या शामिल रहे।




