आगामी चुनाव 2027 में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी – उग्रसेन सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा शोहरतगढ़ उग्रसेन प्रताप सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के जोगीबारी में पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उग्रसेन प्रताप सिंह ने भाजपा की नाकामियों को गिनाते हुए युवाओं, किसानों, व्यापारियों व आम जनता से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को खत्म करने व संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बन्द है। सपा के मुखिया समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना चाहते है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों का कोई पुरसाहाल नहीं है। भाजपा समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज में केवल भय, भूख और भ्रष्टाचार फैलाने में अधिक मशगूल है। आम आदमी अपने भविष्य को लेकर चिन्तित है। इस सरकार में सभी समाज के लोग परेशान हैं। मंहगाई चरम पर है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता आगामी चुनाव 2027 में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी और समाजवादी पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में खुशहाली लाने का काम करेगी। इस दौरान उग्रसेन प्रताप सिंह ने पीडीए के लोगों से एकजुट होने का आह्वान भी किया। अन्त में सभी लोगों ने संविधान और बाबा साहेब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जहूर खान एवं संचालन जयप्रकाश ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड जय प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी के दिनेश कुमार, युवा सपा नेता रामू यादव, बीडीसी धीरेन्द्र कुमार, प्रधान बरखू चौहान, पूर्व बीडीसी राधेश्याम चौहान, प्रहलाद काका, महबूब प्रधान, अफजल भाई, दशरथ जी, कुदरत गुप्ता, रफीक भाई, कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासी मौजूद रहें।




