सिद्धार्थनगर महोत्सव: सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्ध साधिके…लखबीर सिंह लक्खा ने भक्ति गीतों से बांधा समां

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव की पहली शाम प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के नाम रही। तय समय से डेढ़ घंटे देरी से साढ़े नौ बजे स्टेज पर पहुंचे लक्खा को सुनने के लिए कड़ाके की ठंड में लोग जमे रहे। स्टेज पर पहुंचते ही पंडाल में मौजूद लोगों ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया।दीप प्रज्ज्वलन के बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक गीतों ने उन्होंने ऐसा शमा बांधा कि सब झूमने पर मजबूर हो गए। गीतों की शुरूआत उन्होंने ने देवी आराधना सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्ध साधिके… और या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता से की। हनुमत वंदना, श्याम आराधना और शिव भजन से माहौल को बनाया और फिर भक्ति गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि श्रोता भक्तिरस में डूबते चले गए। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी… की तान छेड़ी तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। सबसे जयकारा लगवाते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और देवी गीतों से समां बांध दिया।




