गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

एसबीआई आरसेटी के प्रशिक्षण में महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

दैनिक बुद्ध का संदेश

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर/भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), सिद्धार्थनगर की ओर से ग्रामीण महिलाओं एवं बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित श्बेसिक होममेड अगरबत्ती मेकिंगश् प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक सुनील गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक रवि कुमार सिंहा मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार सबसे प्रभावी माध्यम है। अगरबत्ती जैसे उत्पादों की बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है। ऐसे में प्रशिक्षित युवा और महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली होममेड अगरबत्ती, धूपबत्ती एवं कोन (ब्वदम) बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा पैकेजिंग, विपणन, लागत निर्धारण और डिजिटल भुगतान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। उन्होंने बताया कि जो प्रशिक्षणार्थी अपना उद्योग या कुटीर उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें भारतीय स्टेट बैंक तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेषकर मुद्रा ऋण योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में संस्थान हरसंभव सहयोग करेगा। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। महिला प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें नया कौशल सीखने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान किया है। समापन समारोह में संस्थान के संकाय सदस्य आलोक सिंह, सोनू यादव, सुनील यादव, रामराज मिश्रा सहित संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो रू प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि।

Related Articles

Back to top button