गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : हर घर तिरंगा: चेयरमैन ने नगरवासियों में देश की शान राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा किया वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के चेयरमैन उमा अग्रवाल ने मंगलवार को हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगाष् अभियान के तहत नगरवासियों के बीच देश की शान राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा वितरित कर आगामी स्वतन्त्रता दिवस के दिन अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वाहन किया। वहीं चेयरमैन उमा अग्रवाल ने लोगों को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झण्डे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था। राष्ट्रध्वज वितरण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद अनूप कसौधन, अशरफ अन्सारी, प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, वकील खान, बब्लू गौड़, मोनू कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button