गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रामनगर में आवासीय भवन निर्माण का शुभारंभ, हरीश द्विवेदी ने किया भूमि पूजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
रामनगर, बस्ती।विकासखंड रामनगर में आवासीय भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बस्ती, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा मौजूद रहे।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। इस आवासीय भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकासखंड की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना के लिए खुशी जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का परियोजना स्वीकृत कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों और उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button