गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील परिसर में लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष आशीष संगम के अगुवाई में दूसरे दिन भी लेखपालों का धरना जारी रहा। मंडल स्तर पदाधिकारी व जनपदीय पदाधिकारियों के बीच 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। विदित हो जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कतिथ रूप से लेखपालों को आकारण निलंबन किए जाने के विरोध में सिद्धार्थनगर जनपद के पांचो तहसीलों में लेखपाल संघ का धरना गुरुवार को शुरू हुआ, जो दूसरे भी जारी रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के शोहरतगढ़ तहसील के अध्यक्ष आशीष संगम ने 12 सूत्रीय मांगों के साथ नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि प्रश्नगत समस्याओं का तीन दिवस में निस्तारण नहीं किया गया तो आगामी सोमवार को जनपद के सभी लेखपाल जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे साथ ही बृहद आंदोलन की भी रणनीति बनाई जा सकती है। विदित हो इसी शोहरतगढ़ तहसील के कुछ लेखपालों का घुस लेते विडिओ वायरल हुआ था, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने कार्यवाही भी की है। पट्टाबाबू का भी पैसों के लेनदेन को लेकर मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में बना रहा। बहरहाल धरने के दूसरे दिन बस्ती मण्डल मंत्री इम्तियाज अहमद, बस्ती जिला मंत्री अंकित चौधरी, तहसील अध्यक्ष रुधौली धर्मेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिलामंत्री आनंद गौतम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, तहसील अध्यक्ष आशीष संगम, तहसील मंत्री नरेंद्र चौधरी, तहसील उपमंत्री प्रशान्त बाबू, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, तहसील कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, संप्रेक्षक संध्या पाण्डेय के साथ लेखपाल सुनील सिंह, प्रदीप शुक्ला, बबिता ठाकुर, जिज्ञासा, पूजा, अनिरुद्ध चौधरी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button