गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सोनौली में गरजा बुलडोजर, 50डिसमिल,सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर करीब 50 डिसमिल सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अभियान चलाकर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की कार्रवाई का स्वागत किया। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न करने और कानून का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button