गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रक्तदान अभियान को नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाने पर अनुराग कुमार श्रीवास्तव हुए सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। पत्रकार, समाजसेवी अनुराग कुमार श्रीवास्तव को रक्त केन्द्र जिला चिकित्सालय बस्ती द्वारा रक्तदान अभियान को नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए आज प्रशस्त पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया है।श्री श्रीवास्तव 160 से अधिक लोगों को प्रेरित करके रक्तदान कराया है उनके रक्तदान के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्याे के लिए आज प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डा0 दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि मानव जीवन बचाने की दिशा में किये गये सदकार्याे की जितनी प्रसंशा की जाय उतना ही कम है। श्री श्रीवास्तव द्वारा स्वयं 10 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान किया गया है हम लोग आशा करते है कि समाज सेवा में ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करते रहे। इस मौके पर डबलू वर्मा, प्रमुख अधीक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मानित होने पर श्री श्रीवास्तव को प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, आलोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, रामकुमार गुप्ता, महेन्द्र तिवारी, अमित कुमार गुप्ता,अजय श्रीवास्तव सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button