राम मंदिर निर्माण व चंदा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा
कर्सर----------इकौना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती ने जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में इकौना स्थित संजय गांधी पार्क से सद्बुद्धि यात्रा निकाली। यात्रा से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राम मंदिर निर्माण एवं चंदे से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।सद्बुद्धि यात्रा संजय गांधी पार्क से शुरू होकर बेचू बाबू मंदिर होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित सेनानी स्थल पहुंची, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव तथा जिला महासचिव एहसान चौधरी ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, सच्चाई सार्वजनिक करने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल द्विवेदी, प्रभाकर मिश्रा, सायरा बानो, सुभाष वर्मा, अभिनव, जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, तापसी तिवारी, फरमान अली, अमीन अली, दिनेश मिश्रा, इनायतुल्लाह, मोहम्मद साकिब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



