खेसरहा बीआरसी में निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एफएलएन (थ्स्छ) एवं नवीन एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों पर ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को बीआरसी खेसरहा में हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, संदर्भदाताओं एवं प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (थ्स्छ) को मजबूत करना है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त नवीन शिक्षण तकनीकों एवं गतिविधियों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। साथ ही प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ ग्रहण करने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण में एआरपी विपिन कुमार एवं धीर सिंह ने प्रशिक्षण की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों तथा उनके उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में कक्षा चार के लिए एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों श्वीणाश्, श्गणित मेलाश् एवं श्संतूरश् की प्रभावी समझ विकसित करने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नवीन पाठ्यक्रम, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति तथा बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।




