गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

प्राथमिक विद्यालय असनहरी में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा व गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई की मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय असनहरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव, नए कानूनों तथा एंटी रोमियो अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दी जा सकती है। इस दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 101 अग्निशमन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक अयोध्या यादव एवं महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button