गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, नकथर में बहू-बेटी एवं जनचौपाल सम्मेलन का आयोजन कर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं विभिन्न महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट एवं महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता स्टिकर भी चस्पा किए गए। महिलाओं एवं छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101, एल्डर हेल्पलाइन 14567 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नए कानूनों एवं यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी, रितिका त्रिपाठी एवं शोभा भारती सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button