लोटन में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने 1930 हेल्पलाइन और ऑनलाइन सुरक्षा के दिए टिप्स

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को थाना लोटन पुलिस ने कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग और साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और एनसीआरपी (छब्त्च्) पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक और ईमेल से बचने, ऑनलाइन खरीदारी केवल सुरक्षित वेबसाइटों से करने, एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अभियान में उपनिरीक्षक रवींद्र यादव, कांस्टेबल गौरव कांत, हेड कांस्टेबल अंकित सिंह, कांस्टेबल संजीत गुप्ता, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा, महिला आरक्षी कीर्ति सहित थाना लोटन पुलिस की टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।




