गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

बहराइच में भीषण सड़क हादसारू स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार श्रमिक की मौत, छह घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के अमरैया गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के पालिया कला क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य श्रमिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी श्रमिक बहराइच में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उन्हें नानपारा से बस पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में अमरैया गांव के पास उनकी ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button