गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

दो साल बाद भी नहीं बनी हेमराज पुरवा की सड़क ग्रामीणों में आक्रोश

दैनिक बुद्ध का संदेश
शिवपुर/बहराइच। विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत धर्मकुंडा के मजरा हेमराज पुरवा की जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन किया गया था। उस समय प्रशासन ने शीघ्र सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के कारण एंबुलेंस और अन्य चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर दिक्कतें आती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बहराइच, खंड विकास अधिकारी शिवपुर तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से पुनः आंदोलन करने को विवश होंगे।

Related Articles

Back to top button