गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

फिट इंडिया मिशन के तहत सीएचसी पयागपुर में निकली श्संडे ऑन साइकिलश् रैली स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया फिट रहने का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर, बहराइच। फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत आयोजित श्संडे ऑन साइकिलश् अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डॉ. शरद भारती एवं डॉ. अब्दुल वाहिद ने किया। रैली में बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित सीएचसी के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने, नियमित व्यायाम करने और संतुलित आहार अपनाने की आदत विकसित करें। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मिशन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ, सक्रिय और जागरूक बनाना है। रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने आमजन को शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button